03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत में मानसिक रूप से अस्वस्थ विधवा भाभी के साथ देवर ने किया रेप, 5 माह की गर्भवती है पीड़िता

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, चंपावत: लोहाघाट के बारकोट ब्लॉक के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल देवर ने अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पीड़िता 5 महीने की गर्भवती है.

थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया कि बाराकोट ब्लॉक के एक गांव में विधवा महिला के साथ उसके देवर द्वारा दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा द्वारा की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर भेज दिया जाएगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पति की लगभग डेढ़ वर्ष पहले मौत हो गई थी, तब से वह अपने सास-ससुर के साथ रहती है. महिला के दो बच्चे हैं. महिला को जब बार-बार पेट दर्द होने लगा तो, उसके ससुर महिला को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने महिला की जांच की, तभी पता चला कि महिला 5 महीने की गर्भवती है. इस संबंध में टनकपुर थाने को सूचना दी गई. जिसके बाद टनकपुर पुलिस ने मामले को लोहाघाट पुलिस को सौप दिया.

बताया जा रहा है कि आरोपी देवर शादी-शुदा है और उसके दो बच्चे हैं. वह पेशे से गाड़ी चालक है. आरोपी देवर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार व झूठा बता रहा है, उसके द्वारा थाने में डीएनए टेस्ट कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड के मालदेवता में सैलानियों का लगा जमावड़ा, शीतल जलधारा में ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हो रहे पर्यटक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img