03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘साहनी सुसाइड मामले में घसीटा गया मेरा नाम, हाईकोर्ट के सिटिंग जज करें मामले की जांच’, त्रिवेंद्र सिंह रावत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में हाई प्रोफाइल होते जा रहे साहनी सुसाइड केस पर अब राजनीतिक रंग भी चढ़ने लगा है. अब तक कई वायरल ऑडियो के जरिए लोगों की जुबान पर रहने वाले इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी प्रतिक्रिया दी है. जिसके बाद राजनीतिक घमासान बढ़ गया है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में लगातार विभिन्न विवादों में उनके नाम को घसीटा जा रहा है. साहनी आत्महत्या मामले में भी उनका नाम उछाला जा रहा है. उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच किसी सिटिंग जज से कराये जाने की मांग की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इससे पहले इस मामले में गुप्ता बंधुओ की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में आरोपी गुप्ता बंधुओं के खिलाफ पुलिस ने वित्तीय लेनदेन को लेकर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट तक को भी पत्र लिख दिया है. खास बात यह है कि अब तक पैसों के लेनदेन से जुड़ा दिखने वाला बिल्डर्स का यह मामला राजनीति रंग भी ले रहा है. हाल ही में कुछ ऑडियो वायरल होने के बाद प्रकरण पर नए तथ्य भी सामने आ रहे हैं. इसी को लेकर एक दिन पहले ही पुलिस ने गुप्ता बंधुओं के डालनवाला स्थित घर पर भी कई साक्ष्य जुटाये थे. अब अपने राजनीतिक कार्यक्रमों से वापस देहरादून लौट के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिस तरह मामले पर बेबाक टिप्पणी की है. उससे इस हाई प्रोफाइल मामले में राजनीतिक भूचाल आना तय है.

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक प्रदेश में इससे पहले भर्ती प्रकरण पर भी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई थी. वह नहीं जानते कि यह किसी ने जानबूझकर किया या किसी के द्वारा करवाया गया, लेकिन जिसने भी इस तरह प्रकरण में गलत तथ्यों के साथ गुमराह करने का काम किया है ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी ही चाहिए.

त्रिवेंद्र सिंह रावत काफी गुस्से में नजर आए. मुख्यमंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में गुप्ता बंधुओं को सुरक्षा दिए जाने का मामला उठाए जाने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाई. हालांकि, इस पूरे प्रकरण में कथित भाजपा नेता का नाम सामने आने के सवाल पर उन्होंने कन्नी काट ली.

ये भी पढ़ें:- ओडर गांव के ग्रामीण पहुंचे PWD ऑफिस, पिंडर नदी पर ट्रॉली संचालन की उठाई मांग

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img