03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस से मुठभेड़ में फरार गैंगस्टर के पैर में लगी गोली, कुख्यात गौ तस्कर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन: थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में फरार गैंगस्टर के आरोपी को पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी गौकशी और तस्करी के धंधे में लिप्त है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को जिले में कई जगह से गौकशी की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिन पर अंकुश लगाने के निर्देश थाना कोतवाली प्रभारी को दिए गए थे।

बुधवार सुबह थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि सुभाषगढ़ तिराहे पर अलावलपुर से डेरा कराल जाने वाले मार्ग पर गौकशी की तैयारी चल रही है। जिस पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने टीम के साथ मिलकर घेराबंदी की।

टीम ने बदमाशों को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया।

गुंडा एक्ट व गैंगस्टर जैसे मुकदमे दर्ज
मुठभेड़ की सूचना पर सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मीर आलम (40) निवासी बागोवाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर यूपी  बताया। पड़ताल करने पर सामने आया कि मीर आजम कुख्यात गौ तस्कर है और उसके खिलाफ नई मंडी थाना में गौकशी और गुंडा एक्ट व गैंगस्टर जैसे मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पता चला कि वह गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है और लंढौरा क्षेत्र में किराए पर रहकर फरारी काट रहा है। वह पथरी क्षेत्र में गाय तस्करी और गौकशी का धंधा करने की तैयारी में था। पूछताछ में स्थानीय स्तर पर भी गौ तस्करों व उसके मददगारों के कई नाम सामने आए हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dhamtari में बंद फल दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img