03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी व सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी, प्रधानाध्यापिका पर केस दर्ज; एबीएसए ने किया निलंबित

Spread the love

एफएनएन, कौशांबी: बीआरसी सिराथू क्षेत्र के रूपनारायणपुर सैलाबी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका ने हिंदू धर्म के अलावा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की। इसे लेकर एबीएसए सिराथू नीरज कुमार ने कोखराज थाना में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ केस दर्ज कराया। साथ ही बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

रूपनारायणपुर सैलाबी स्थित प्राथमिक विद्यालय में वर्षा देवी प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। एबीएसए नीरज कुमार ने बताया कि 25 व 26 मई को उन्होंने वाट्सअप समेत अन्य इंटरनेट मीडिया में कई पोस्ट प्रसारित की। जिसमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अलावा हिंदू धर्म व धार्मिक ग्रंथों को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मामला सुर्खियों में आया तो कई हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने इसे ट्वीट करते हुए प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई की मांग भी की। बीएसए ने इसे गंभीरता से लिया। उनके आदेश पर एबीएसए सिराथू ने कोखराज थाना में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं बीएसए डा. कमलेंद्र कुशवाहा का कहना है कि प्रधानाध्यापिका को निलंबित भी कर दिया गया है।

निलंबन का यह आधार

-एबीएसस के 15 मई को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका का अनुपस्थित रहना।

-निरीक्षण के दौरान किचेन गंदा पाया जाना, खुले तेल-मसाला का प्रयोग होने के साथ मीनू के मुताबिक मध्याह्न भोजन न बनवाया जाना।

-निरीक्षण में 15 बच्चों का उपस्थित रहना, जबकि पूर्व के दिनों में मध्याह्न भोजन पंजिका में क्रमश: 54, 56 व 33 बच्चों का अंकन करना।

-निरीक्षण तिथि को दूध का वितरण नहीं किया जाना।

-निरीक्षण तिथि तक मात्र छह बच्चों का नवीन नामांकन किया जाना एवं स्कूल चलो अभियान के लिए कोई कार्य नहीं किया जाना।

-प्रधानाध्यापिका द्वारा शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लिया जाना।

-शिक्षक जैसे सम्मानित पद पर रहते हुए अपने अनैतिक कृत्य द्वारा सभी शिक्षक समुदाय को शर्मसार करना।

इसे भी पढ़ें:- उत्तराखंड: 3253 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, डीएलएड वाले होंगे पात्र

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img