03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: तस्करों और वनकर्मियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली, तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई. जहां जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, जवाबी फायरिंग में तस्करों ने वन विभाग के ऊपर भी फायरिंग की, जिसमें वनकर्मी बाल-बाल बच गए. वन विभाग के टीम ने मौके पर 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं, एक पिकअप वाहन से काफी मात्रा में कीमती लकड़ी बरामद किया गया है. वन विभाग के जवाबी कार्रवाई में वन तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू नाम को गोली लगी है. मौके पर वन विभाग के टीम ने मौके पर एक 315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है. फिलहाल, वन विभाग ने लालकुआं कोतवाली में तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

आज तड़के तस्करों और वन विभाग में मुठभेड़

वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना आज यानी रविवार तड़के सुबह का है. वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी काटकर एक वाहन से जाया जा रहा है. जिसके बाद वन विभाग के एसओजी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फायरिंग कर दी.

जहां जवाबी फायरिंग में वन विभाग का कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर (उधमसिंह नगर) को गोली लगी है. जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर गया है. मौके पर इसके अलावा मौके पर दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग के इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से पिकअप वाहन में भारी मात्रा में बेशकीमती सागौन की लकड़ी और एक बाइक बरामद की है. साथ ही मौके पर एक 315 बोर का तमंचा भी मिला है.

वनकर्मी की गोली मार हत्या कर चुका है वन तस्कर लखविंदर सिंह

वहीं, रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया फायरिंग में घायल लखविंदर सिंह लक्कू एक कुख्यात लकड़ी तस्कर है. साल 2019 में लखविंदर सिंह ने वनकर्मी की गोली मार हत्या कर दी थी. इस मामले में वो जेल भी गया था. जो हाल ही में जेल से छूट कर आया हुआ है. उन्होंने बताया कि जवाबी फायरिंग के दौरान वन विभाग की कर्मचारी बाल-बाल बच गए.

क्या बोली पुलिस? 

फिलहाल, पूरे मामले में तस्करों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है. उधर, लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पूरे मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड मलिन बस्ती मामले पर सियासत तेज, बीजेपी दे रही एनजीटी के आदेशों का हवाला

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img