03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद लेने की तैयारी, यात्रा प्रबंधन के लिए प्राधिकरण बनाने पर मंथन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा प्रबंधन व संचालन के लिए प्राधिकरण बनाने पर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए थे और अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से रिपोर्ट मांगी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिर्फ चारधाम यात्रा ही नहीं राज्य में होने वाली अन्य यात्राओं के प्रबंधन एवं संचालन की स्थायी व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है।

अपर मुख्य सचिव ने अपने का=र्यालय कक्ष में पर्यटन, धर्मस्व, पुलिस, सूचना विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य में संचालित होने वाली यात्राओं की व्यवस्थाओं और उस दौरान पेश आने वाली चुनौतियों, दिक्कतों और समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में यह विचार किया गया कि सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा संचालित करने के लिए स्थायी तंत्र बनाया जाना आवश्यक है। इसके लिए प्राधिकरण बनाए जाने की संभावना पर विचार किया गया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, डाटा विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद ली जा सकती है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • प्रश्नावली तैयार करने के निर्देश

डाटा विश्लेषण के जरिये यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी संख्या में श्रद्धालु आएंगे और किस-किस तिथियों पर अधिक भीड़ जुट सकती है। इन अनुमानों के आधार पर शासन और प्रशासन अपनी तैयारियां कर सकता है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित बिंदुओं पर एक रिपोर्ट मांगी। साथ ही गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय को सूचनाएं प्राप्त करने के लिए एक प्रश्नावली तैयार करने के निर्देश दिए। ये प्रश्नावली यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को भेजी जाएंगी।

एसीएस ने कहा कि यह पहली बैठक थी, इसलिए इसमें अभी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को समझने का प्रयास किया गया। कुछ दिन बाद फिर से एक बैठक होगी, जिसमें जिलाधिकारियों को भी वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा।

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Topics

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img