03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाइक पर मांगी लिफ्ट, पुलिस को देख उतर कर भागा, पकड़े जाने पर ली गई तलाशी तो जेब से निकली ये चीज!

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल :  पुलिस ने शहर में स्मैक तस्करी के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। समीपवर्ती मंगोली क्षेत्र में पुलिस ने 31.99 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी बरेली का बड़ा स्मैक तस्कर बताया जा रहा है। जो पूर्व में भी स्मैक डिलीवरी के लिए नैनीताल आ चुका है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता साथी पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इस दौरान कालाढूंगी की ओर से आ रही बाइक पर पीछे बैठा युवक पुलिस को देख उतरकर विपरीत दिशा में भगाने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने जब बाइक चालक को रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि संबंधित युवक ने कालाढूंगी क्षेत्र से उसे लिफ्ट ली थी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर भाग रहे युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बरेली से स्मैक की डिलीवरी देने नैनीताल जा रहा था। पूर्व में भी वह स्मैक नैनीताल तक पहुंचा चुका है।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि कुंवर ललित विजय सिंह निवासी वार्ड नंबर 61 प्रेम नगर कानून गोयान, जिला, बरेली, उत्तर प्रदेश के पास 31.99 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपित को न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। टीम में कांस्टेबल जगदीश फत्याल, मनोज जोशी शामिल रहे।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img