03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लिव-इन पार्टनर ने की थी बिहार की महिला की हत्या, फिर पत्नी संग मिल 5 माह के मासूम को मंदिर में छोड़ा

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : मधुबनी बिहार की महिला पूजा मिश्रा की हत्या उसी के लिव-इन पार्टनर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने यूपीआई आईडी की मदद से सुराग जुटाते हुए आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली।

महिला की हत्या के बाद उसके बच्चे को छोड़ा

जांच में यह भी पता चला की हत्या के बाद आरोपित दंपती ने महिला के पांच माह के बच्चे को मानेसर मंदिर गुरुग्राम में छोड़ दिया था। वहां उनके खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 16 मई को मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग से लगभग 100 मीटर आगे हिल बाई पास की तरफ महिला का शव खाई में मिला था। पुलिस कर्मियों और आमजन ने मिलकर शव को बाहर निकाला था। एक मोबाइल नंबर का पता चलने पर पुलिस ने उससे संपर्क किया और युवती की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दो साल पहले ही भाग गई थी मृतका

बात करने वाले शख्स ने अपना नाम मोनू कुमार बताया और बताया कि महिला उसकी पत्नी थी। जिसका नाम पूजा पुत्री विजय मिश्रा निवासी धनसिया मधुबनी बिहार है। युवक ने बताया कि वह दो साल पहले भाग गयी थी।

महिला को न्याय दिलाने के लिए पुलिस ने खुद ही वादी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया और शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने मनसा देवी को आने जाने वाले सीसीटीवी कैमरों को गहनता से अवलोकन किया। कैमरे देखने पर महिला के साथ एक पुरूष, महिला व एक बच्चा दिखाई दिया। लेकिन वापसी के समय संदिग्ध पुरूष, महिला और बच्चे के साथ पूजा मौजूद नही थी।

हाथी पुल के पास चाय की दुकान के मालिक ने पुलिस को संदिग्ध के गुगल पे से भुगतान करने की जानकारी देते हुए यूपीआई आईडी उपलब्ध करायी गई। इसी आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी रखते मुखबिर की मदद से रोशन कुमार कामत व उसकी पत्नी खुशबु निवासी कामत हाल निवासी खांडसा गुरुग्राम हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा में आरोपी के साथ लिव-इन में रह रही थी पूजा

एसएसपी ने बताया कि दो साल पहले मधुबनी बिहार से भागकर हरियाणा आई पूजा आरोपी रोशन के साथ लिव इन में रहने लगी। कुछ समय बाद रोशन की शादी खुशबु से हो गई। पति के अवैध संबंधों की जानकारी होने पर खुशबु ने एतराज जताया। इस बात पर अक्सर रोशन और पूजा के बीच झगड़े होने लगे। इस बीच जब तीनों बच्चे सहित घूमने और मनसा देवी दर्शन के लिए हरिद्वार आये।

पत्नी के चले जाने के बाद प्रेमी ने कर दी थी पूजा की हत्या

एक बार फिर रोशन और पूजा के बीच झगड़ा होता देख खूशबू बच्चे को लेकर आगे चली गयी। इस बीच रोशन ने गला दबा कर पूजा की हत्या कर दी और शव को नीचे खाई मे फेंक दिया। इसके बाद दोनों पूजा के बच्चे के साथ वापस गुरूग्राम भाग गए और पूजा के पांच महीने के बच्चे को मानेसर मंदिर में छोड़कर भाग गए। वहां बालक मिलने पर हरियाणा पुलिस ने अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 7 में मुकदमा दर्ज किया।

एसएसपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा मौजूद रहे।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img