03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Diesel Paratha : वायरल हो रहे ‘डीजल पराठा’ की आखिर क्या है सच्चाई, खुद ढाबे के मालिक से जानिए हकीकत

Spread the love

एफएनएन, चंडीगढ़ : इंटरनेट मीडिया पर कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से डीजल में पराठा बनाता नजर आ रहा है। यह वायरल वीडियो चंडीगढ़ के एक ढाबे का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कहता नजर आ रहा है कि इसका कचौड़ी जैसा टेस्ट आता है। वहीं उसने बताया इसे लोग भी खूब पसंद करते हैं।

इंटरनेट मीडिया के एक्स पर ‘द कैंसर डॉक्टर’ नामक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि आगे क्या होगा, हार्पिक पराठा? जब आईसीएमआर आपको व्हे प्रोटीन से परहेज करने की सलाह देता है और एफएसएसएआई (FSSAI) को मसाले में एथिलीन ऑक्साइड के स्तर की परवाह नहीं है… तो हम क्या कह सकते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भारत दुनिया की कैंसर राजधानी है।

आखिर क्या है सच्चाई?

वायरल वीडियो के बीच ढाबे के मालिक ने वायरल डीजल पराठा (Diesal Paratha Viral Video) के दावों का खंडन किया है। एएनआई के मुताबिक ढाबे के मालिक चन्नी सिंह ने कहा कि हम न तो ‘डीजल पराठा’ जैसी कोई चीज बनाते हैं और न ही ग्राहकों को ऐसी कोई चीज परोसते हैं। एक ब्लॉगर ने वह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया था।

यह सामान्य सी बात है कि कोई भी इस तरह का पराठा तैयार नहीं करेगा। पराठे को डीजल में नहीं पकाया जाता। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वीडियो कैसे वायरल हो रहा है, मुझे इसके बारे में कल ही पता चला।

चन्नी ने कहा कि इस वीडियो को संबंधित ब्लॉगर ने हटा दिया है और लोगों से माफी भी मांगी है। ढाबे मालिक ने कहा कि हम केवल खाद्य तेल का उपयोग करते हैं यहां लोगों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाता है। हम यहां से लंगर की आपूर्ति भी करते हैं। हम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करते।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img