03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शादीशुदा प्रेमी की पत्नी को घर में घुसकर पीटा, फिर पीड़िता को दी ऐसी धमकी

Spread the love

एफएनएन, कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज की एक बस्ती में पति की प्रेमिका ने अपने दो अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। मामले में पत्नी ने पति की प्रेमिका सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। घटना की बस्ती में दिनभर चर्चा होती रही।

क्षेत्र के एक बस्ती में सात मई की सुबह एक महिला के पति की प्रेमिका अपने दो युवक साथियों के साथ महिला के घर में घुस आए। प्रेमिका ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने महिला को बचाया। महिला गंभीर घायल हो गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रेमिका ने महिला को अपने पति को तलाक देने के लिए भी धमकाया। उसने पत्नी को तलाक नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया। महिला ने प्रेमिका और अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्रेमिका सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना बस्ती के अंदर चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

 

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img