03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर बाईपास पर मुसीबत बने गड्ढों को सुशील गाबा ने पाटा

Spread the love
  • तसला, फावड़ा, सीमेंट, रेता लेकर जुटे गाबा तो आगे आ गए व्यापारी भी

एफएनएन, रूद्रपुर : शहर की सबसे व्यस्त काशीपुर बायपास रोड पर विगत पांच दिनों से मुसीबत का सबब बने दो विशाल गड्ढों को विगत रात्रि समाजसेवी सुशील गाबा ने खुद अपने हाथों से पाटकर हजारों लोगों को बड़ी राहत दी। ज्ञातव्य हो कि काशीपुर बाईपास रोड को नगर की सबसे व्यस्त यातायात वाली सड़क पर 6 प्रमुख स्कूल सहित पूरा ग्रामीण मंडल एवम कालोनियों सहित बाजार का व्यापार भी डिपेंड रहता है।

विगत 5 दिनों से इस सड़क में किसी कार्य के कारण बने दो बड़े गड्ढों को कार्य के बाद पाटा नहीं गया था, फलस्वरूप दर्जनों दोपहिया वाहन, टुकटुक आदि पलटने से अनेकों लोग चोटिल हो चुके थे। यातायात पुलिस ने इस सड़क का आधा भाग पर एक अवरोधक लगा कर दुर्घटनाओं को तो रोका, लेकिन इससे 5 मिनट का रास्ता तय करने में 45 मिनट लगने लगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन सब स्तिथियों में विगत रात्रि समाजसेवी सुशील गाबा आगे आए। अपनी गाड़ी में सीमेंट, रेता, बजरी लादकर वो बायपास रोड पर पहुंचे और देखते ही देखते अपने हाथों से इनका मिश्रण मसाला बनाने लग गए।

देखते ही देखते अनेकों व्यापारी भी वहां पहुंच गए और गाबा की सहायता करने लगे। कोई गड्ढों की सफाई करने लगा, तो कोई पानी भर ले आया।

किसी के हाथ में कन्नी थी तो किसी के हाथ में फावड़ा। देखते ही देखते गड्ढे भर गए और आज सुबह से यातायात सुचारू हो गया और वहां से गुजरने वाले हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो छा गया। गाबा का सहयोग करने वालों में राजन राठौर, मनोज अरोड़ा, कपिल सचदेवा, अंकित ढींगरा, सूरज हीरा, आयुष्मान गाबा, कृष्णा गाबा शामिल रहे।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img