03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Murder: तिहाड़ में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प में एक की हत्या, खाने के विवाद पर सीने में किया वार

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार दोपहर को एक कैदी की हत्या कर दी गई। जेल अधिकारी के मुताबिक आज दोपहर तिहाड़ की जेल नंबर 3 में एक कैदी की दूसरे कैदी से बहस के बाद हत्या हो गई। मृतक जेल में सेवादार के रूप में काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हरि नगर थाने को आज एक सूचना मिली कि दीपक नामक कैदी को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह तिहाड़ में बंद था और वह दिल्ली के शकूरपुर का निवासी था। उसे मृत अवस्था में डीडीयू अस्पताल लाया गया था। उसके सीने में घाव के निशान पाए गए थे। उसकी उम्र 29 साल थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आरोपी मूल रूप से अफगानिस्तान का नागरिक

उन्होंने बताया कि दीपक पर उसके साथी कैदी ने किसी धारदार हथियार से हमला किया था। दीपक पर हमला करने का आरोप अब्दुल बाशिर (44) पर लगा है। वह लाजपत नगर में रहता था। वह मूल रूप से अफगानिस्तान का नागरिक है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि घटना दोपहर साढ़े 12 बजे घटी।

किसी गिरोह का हाथ नहीं

पुलिस ने बताया कि इसमें किसी गिरोह का हाथ नहीं पाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था और इसके बाद वह किसी हथियार से उस पर वार कर दिया।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img