03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि सौभाग्य के लिए घर लाएं ये चीजें

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : अक्षय तृतीया को शुभ दिन के साथ-साथ स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी माना जाता है। अर्थात यह एक ऐसा दिन है जब आप कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य बिना शुभ मुहूर्त देखे कर सकते हैं। ऐसे में इस दिन गृह प्रवेश, और उद्योग आरंभ करने जैसे मांगलिक कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

अक्षय तृतीया मुहूर्त (Akshaya Tritiya shubh muhurat)

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रारम्भ 10 मई, 2024 को प्रातः 04 बजकर 17 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 11 मई को रात्रि 02 बजकर 50 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा –

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त – प्रातः 05 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक

खरीद सकते हैं ये चीजें

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी से बने मटका या कलश घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यदि आप अक्षय तृतीया के दिन जल से या फिर चावल भरा हुआ मटका घर लेकर आते हैं, तो इससे कभी धन-धान्य कमी नहीं होती। इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीदना भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

इस बार अक्षय तृतीया का पर्व शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में आप लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया के दिन श्री यंत्र को घर ला सकते हैं। श्री यंत्र को माता लक्ष्मी का ही प्रतीकात्मक रूप भी माना जाता है। इस दिन श्रीयंत्र को घर लाने के बाद इसे मंदिर में विधि-विधान पूर्वक स्थापित करें। ऐसा करने से भक्तों सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें – डॉक्टर सुधा पाल को नैनोमेटिरियल कलेक्टराइजेशन और डिवाइस अनालायसि पर पेटेंट ग्रांट 

घर लाएं ये चीजें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन माता लक्ष्मी के लिए समर्पित माना गया है। ऐसे में आप इस शुभ अवसर पर देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख, एकाक्षी नारियल आदि भी ला सकते हैं। इन्हें लाने के बाद विधि-विधान पूर्वक घर के मंदिर में स्थापित कर देना चाहिए।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img