03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोस चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियां जोरों पर, जयराम रमेश बोले- अगले 24 से 30 घंटे में अमेठी-रायबरेली में होगा उम्मीदवार के नाम का एलान

Spread the love

एफएनएन, अमेठी : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियां जोरों पर है। लेकिन अभी भी सभी की नजर अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा पर टिकी है। माना जा रहा है कि अगले 24-30 घंटे पर इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कांग्रेस पार्टी कर सकती है। अमेठी में तो अचानक कांग्रेस कैंप में हलचल तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को ही मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी डरा हुआ नहीं है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष को अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार दे दिया है। अगले कुछ घंटों में मल्लिकार्जुन खड़गे नाम पर फैसला लेंगे और एलान भी कर देंगे।

‘कोई डरा हुआ नहीं है’
प्रेस वार्ता में जब उनसे नामों के एलान में देरी के पीछे किसी डर के बारे में पूछा गया तो जयराम रमेश ने कहा कि अभी को देर नहीं हुई है। भाजपा ने भी अभी तक रायबरेली से उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। स्मृति ईरानी अमेठी से मौजूदा सांसद हैं। कोई डर हुआ नहीं है। पार्टी में उम्मीदवारी को लेकर विचार चल रहा है। तीन मई तक कोई देरी नहीं हुई है।
सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा अमेठी पहुंच गए हैं। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़ने की स्थिति में किशोरी लाल शर्मा भी इस सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
रायबरेली से भी लड़ सकते हैं राहुल
भाजपा की तरफ से अमेठी से पिछली बार की विजेता सांसद स्मृति ईरानी इस बार भी मैदान में हैं और राहुल गांधी पर जोरदार हमले भी कर रही हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img