03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कारगिल में तैनात उत्तराखंड के लाल प्रणव नेगी का निधन, घर में मचा गया कोहराम

Spread the love

एफएनएन, डोईवाला: कारगिल में तैनात उत्तराखंड के लाल प्रणव नेगी का निधन हो गया. प्रणव नेगी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात थे. मंगलवार 29 अप्रैल देर रात को ही परिजनों को मेजर प्रणव नेगी के निधन की खबर मिली. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर आज देर शाम या फिर कल एक मई को उनके आवास डोईवाला पहुंचेगा.

जानकारी के मुताबिक प्रणव नेगी डोईवाला के संगतिया वाला में अपने परिवार के साथ रहते है. प्रणव नेगी की उम्र 36 साल थी. इन दिनों वो कारगिल में तैनात थे. बताया जा रहा है कि सोमवार 29 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अचानक मेजर प्रणव नेगी की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इस घटना के बाद मेजर प्रणव नेगी के घर में मातम छाया हुआ है. परिजनों का अपने लाल को याद करके बुरा हाल हो रखा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कान्हरवाला के पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने बताया कि मेजर प्रणव नेगी 94 रेजीमेंट में भर्ती थे और इन दिनों कारगिल में तैनात थे. मेजर प्रणव नेगी दो बहनों के इकलौते भाई थे. प्रणव नेगी का डेढ़ साल का एक बेटा भी है. नरेंद्र नेगी ने बताया कि कल 29 अप्रैल शाम को ही उनकी प्रणव नेगी के परिजनों से बात हुई थी और रात को दस बजे ही परिजनों से पास उनके निधन को लेकर खबर आ गई.

नरेंद्र नेगी ने बताया कि प्रणव नेगी मूल रूप से कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के रहने वाले है, लेकिन उनका परिवार अब डोईवाला में मकान बनाकर रहता है. प्रणव नेगी की पढ़ाई मसूरी के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई थी. प्रणव नेगी के निधन की खबर के बाद पूरा डोईवाला शोक में डूबा हुआ है. हर कोई प्रणव नेगी के घर जाकर अपने संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है.

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img