03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Crime: कुख्यात शराब तस्कर केपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुख्यात गैंगस्टर छेनू पहलवान का है फाइनेंसर

Spread the love

एफएनएन, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी जिला पुलिस ने एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कमल किशोर उर्फ केपी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ दिल्ली व यूपी में तस्करी व गैंगस्टर एक्ट में 20 आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं।

यह कुख्यात गैंगस्टर छेनू पहलवान का फाइनेंसर भी है। पुलिस ने इसके पास से 43 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को आशंका यह भी थी कि केपी लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के कहने पर मतदाताओं को शराब बंटवा सकता है।

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि 12 अप्रैल को नारकोटिक्स टीम त्रिलोकपुरी में अशोक नाम के युवक को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह केपी के लिए काम करता है और उसी की शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने नारकोटिक्स टीम के इंचार्ज अरुण कुमार नेतृत्व में एसआइ राहुल मोंगा, कांस्टेबल कौशल की टीम बनाई।

टीम ने उसके ठीकानों पर छापेमारी की वह फरार मिला। 23 अप्रैल को टीम को पता चला कि त्रिलोकपुरी में है, पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर एक घर से अवैध शराब बरामद की।

Hot this week

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img