Saturday, February 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशरोडवेज बस ने टेंपो में मारी टक्कर, वृद्धा की मौत, चार लोग...

रोडवेज बस ने टेंपो में मारी टक्कर, वृद्धा की मौत, चार लोग घायल

एफएनएन, मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार वृद्धा की मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामला किशनी थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव का है। गांव निवासी शकुंतला देवी (75) बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में आई थीं। देर शाम टेंपो से गांव वापस लौट रहीं थीं। भोगांव थाना क्षेत्र के बेवर रोड पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपो पलट गया। सवारियों में चीख पुकार मच गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

शोर सुनकर राहगीर व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। टेंपो में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में शकुंतला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायलों में टेंपो चालक नीरज कुमार, कस्बा निवासी विनोद कुमार, अनिरुद्ध सिंह और शशि प्रभा शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन को हादसे की जानकारी दी। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments