Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान...

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने पार्टी से दिया इस्तीफा

एफएनएन, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने से पहले कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने से आहत थे। उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को इस्तीफे का मुख्य कारण बताया है। कांग्रेस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को चुनावी मैदान में उतारा है।

राजकुमार चौहान के खिलाफ की गई थी शिकायत

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज का विरोध कर रहे पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान के विरुद्ध शिकायत की गई। नरेंद्र नाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने पार्टी कार्यालय में एक बैठक की थी।

जहां इस शिकायत पर कार्रवाई का निर्णय सर्वसम्मति एआइसीसी पर छोड़ दिया गया। पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान पर उदित राज के खिलाफ गलत बोलने का आरोप लगा था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

AAP के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

मालूम हो कि इस बार दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इसमें आप ने चार और कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन सीटों में से उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को प्रत्याशी बनाया है।

छठे चरण में 25 मई को होगा मतदान

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 4 जून को होगी। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments