Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजेल में सजा काट रहे बंदी की इलाज के दौरान मौत, ड्रग्स...

जेल में सजा काट रहे बंदी की इलाज के दौरान मौत, ड्रग्स तस्करी ने पहुंचाया था सलाखों के पीछे

एफएनएन, देहरादून: सुद्धोवाला जेल में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतक एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में सजा काट रहा था.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृतक के मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी. साथ ही घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

बता दें कि डोईवाला निवासी 38 वर्षीय अश्वनी कुमार को डोईवाला पुलिस ने 5 अप्रैल 2024 को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ अरेस्ट किया था. पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 अप्रैल को सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया था.लेकिन आज बंदी अश्वनी कुमार की तबीयत खराब हुई तो इलाज के लिए जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन बंदी की तबीयत अधिक खराब होने के कारण बंदी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. दून अस्पताल में बंदी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

डॉक्टर द्वारा बंदी अश्वनी कुमार की मौत प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया जा रहा है. सुद्धोवाला जेल अधीक्षक पवन कोठरी ने बताया है कि बंदी की तबीयत खराब होने के बाद दून अस्पताल में रेफर कर दिया था. जिसके बाद बंदी की मौत हो गई है.डॉक्टरों द्वारा मृतक के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बंदी के मौत के कारणों का पता चल पाएगा.पुलिस द्वारा घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments