एफएनएन, किच्छा : खेत में पानी लगाने के दौरान खेत स्वामी सहित एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों सहित ग्रामीणों ने चपेट में आये दोनों लोगों को मुश्किल खिलाया जिसके बाद आनन – फानन में दोनों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार आज प्रातः आजाद नगर निवासी राजकुमार अपने खेत में पानी लगवा रहे थे इस दौरान ट्यूबवेल के लिए जा रही तार के पानी में छुटने के चलते खेत में करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में आने से राजकुमार खेत में लगी तरवाड़ पर गिर गए बताया जा रहा है इस दौरान खेत में काम कर रही जयवंती पत्नी स्वर्गीय सुरेश निवासी दुपहरिया भी खेत में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई इधर हंगामा देख अन्नान फानन में ग्रामीणों ने में लाइन बंद कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मत घोषित कर दिया।







