03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम योगी बोले- पाकिस्तान की जनसंख्या के बराबर भारत में दिया जा रहा निशुल्क राशन; विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Spread the love

एफएनएन, बुलंदशहर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में अब आतंकी विस्फोट नहीं होते हैं। यदि देश में आतंकवादी घुसे तो उनको ठिकाने लगा दिया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं को भी ठीक कर दिया जाएगा। देश से आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या को समाप्त कर दिया है।

सीएम योगी बोले- जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे

बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के कस्बा शिकारपुर मेरठ -बुलंदशहर – बदायूं स्टेट हाईवे स्थित मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर शुक्रवार दोपहर 12:08 बजे उतरा। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर लोकसभा सीट से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का आज मतदान हो रहा है। यह लोकसभा सीट चुनाव से पहले ही देश भर में अपने परिणाम के लिए प्रसिद्ध है। देश में सिर्फ एक ही भाव है जो राम को लाए हैं हम उनकों लाएगें।

पूरा देश की तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। मोदी जी ने देश को नई पहचान, दुनिया में सम्मान और सुरक्षा का पता इंतजाम किया है। आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

देश में सारी समस्या कांग्रेस ने दी : योगी

जब जनसंघ और भाजपा के कार्यकर्ता कहते थे कि जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, तो कांग्रेस के लोग मजाक उड़ाते थे। देश में सारी समस्या कांग्रेस ने दी थी। सपा और बसपा कांग्रेस का समर्थन करते थे। भाजपा ने कश्मीर से 370 हटाकर कश्मीर के मुद्दे पर कील ठोक दी है। अब विस्फोट नहीं होता है। उन्हें मालूम है कि अब आतंकवादियों को ठिकाने लगा दिया जाता है साथी पाकिस्तान में बैठे उनके आकाऔं को भी ठीक कर दिया जाता है।

6 घंटे में पहुंच जाएंगे प्रयागराज : योगी

पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं, पाकिस्तान की जितनी जनसंख्या है उसके बराबर भारत मैं गरीबों को निशुल्क रतन राशन वितरण किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर सिक्स लाइन हाईवे आठ लाइन लाइन हाईवे तैयार किया जा रहे हैं।

आपके बुलंदशहर से गंगा एक्सप्रेसवे होकर निकल रहा है। छह घंटे में एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुंच जाएंगे। अगले साल महाकुंभ है संगम में डुबकी लगाकर शाम तक बुलंदशहर वापस लौट आएंगे। आपके पड़ोस में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है।

फिल्म सिटी बन रही है अब यहां के युवाओं को कलाकारों को फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई जाना नहीं पड़ेगा बल्कि मुंबई के कलाकार यहां आकर आपके साथ काम करेंगे। अबकी बार फिर मोदी सरकार बनाए और 26 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में अपना मतदान कीजिए।

जनसभा में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक अनिल शर्मा, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक संजय शर्मा, विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया ,पूर्व सांसद डा. छत्रपाल सिंह , पूर्व विधायक बिमला सोलंकी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img