03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ पहुंची चेन्नई की टीम, धोनी को देखने के लिए बेताब नजर आए फैंस, एयरपोर्ट पर लगी भीड़

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : 19 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ होने वाले मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर भीड़ लग गई।

धोनी चेन्नई टीम के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले और टीम बस में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान लोगों ने माही-माही के नारे लगाए।

धोनी 42 वर्ष के हो गए हैं लेकिन अभी भी टीम की जीत हार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने हार्दिक पांड्या को तीन लगातार छक्के मारे और अपनी टीम को मैच जिता दिया। उनका स्टारडम अभी भी कायम है और फैंस का उनके प्रति प्यार को देखकर लगता ही नहीं है कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।चेन्नई की टीम का स्वागत करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम छह में से चार मुकाबले जीत चुकी है। चेन्नई की टीम से न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफेन फ्लेमिंग और माइक हसी जैसे खिलाड़ी जुड़े हुए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
प्रशंसकों के उत्साह को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
IPL 2024: Chenai Super Kings team arrived Lucknow.

उधर, लखनऊ की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लगातार दो मुकाबले हार चुकी है। अगर टीम अपने घर में भी हार जाती है तो आगे के मुकाबलों के लिए केएल राहुल एंड कंपनी के मनोबल पर असर पड़ सकता है।
IPL 2024: Chenai Super Kings team arrived Lucknow.

चेन्नई की टीम कल अभ्यास कर सकती है।
IPL 2024: Chenai Super Kings team arrived Lucknow.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रशंसक पहुंचे।
IPL 2024: Chenai Super Kings team arrived Lucknow.

लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में नजर आए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

 

 

 

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img