Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बच्ची से किया दुष्कर्म, छोटी बेटी ने...

मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बच्ची से किया दुष्कर्म, छोटी बेटी ने बताई पूरी बात तो सन्‍न रह गई मां

एफएनएन, गोरखपुर : मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची से दुष्कर्म किया। छोटी बहन ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर तिवारीपुर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने तिवारीपुर थाना पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है छह व आठ वर्ष की उसकी दो बेटियां हैं। दोनों अक्सर शाम को साइकिल चलाने के लिए निकलती हैं। मोहल्ले में रहने वाले उनके ससुर के मित्र अक्सर उनकी बेटियों को चिप्स देकर अपने घर बुलाते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
रविवार की शाम को जब वह अपनी बेटियों को खाना खिला रही थी। इसी दौरान छोटी बेटी ने बताया कि दादा ने चिप्स देने के बहाने बुलाया था। जब हम उनके घर पहुंची तो दीदी को मिठाई खाने को दिया जिसके बाद वह सो गई।दादा ने उसके साथ गलत हरकत की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments