03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिमरन के नगर अध्यक्ष बनने से महिला कार्यत्रियों में बड़ा उत्साह: सुनीता

Spread the love

एफएनएन, किच्छा: सिमरनजीत कौर के नगर अध्यक्ष बनने से महिला कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। उक्त वक्तय कांग्रेस नेत्री सुनीता कश्यप ने अपने संबोधन में कहे इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में मतदान की स्थानीय लोगों से अपील की। इस दौरान सुनीता ने कहा की पार्टी की नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर के साथ महिलाये तेजी से जुड़ रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सिमरनजीत कौर महिलाओं को साथ लेकर चुनाव में उतर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को रिकॉर्ड मतों से जीतने का काम करेंगी, वहीं दूसरी और सभासद सिमरनजीत कौर के नगर अध्यक्ष बनने से महिलाओं में नई ऊर्जा मिली है और महिलाएं बढ़-चढ़कर पार्टी के प्रोग्राम में हिस्सा ले रही है। इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर के बनने से महिलाओं में उत्साह बड़ा है और सभी महिलाएं सामान्य रूप से कार्य कर रही है इससे पार्टी मजबूत होने की दिशा में काम कर रही है।

किच्छा: नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में वार्ड नंबर 6 में एक विशाल जनसभा का आयोजन निवर्तमान सभासद एवं कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर एवं युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी के नेतृत्व में किया गया। जिसमे पहुँचे छत्री विधायक तिलक राज बेहड़ ने उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी मतों से विजई बनाने का आवाहन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहां की भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार जनता को गुमराह कर सत्ता तक तो पहुंच गई परंतु विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा कर दिया क्षेत्र की जनता व देश की जनता भाजपा की कथनी व करनी का फर्क जान चुकी है वह आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान वह कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का काम करेगी।

इस मौके पर सिमरनजीत कौर ने कहा नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी को विजय बनाने के लिए वह लगातार संघर्ष कर रही है उन्होंने कहा है कि नगर वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है उन्होंने कहा कि वार्ड सभासद रहते उनके नेतृत्व में लाखों रूपए के विकास कार्य हुए हैं वार्ड में वर्षों पुरानी कई समस्याएं बनी हुई थी जिन्हें विधायक तिलक राज बेहड़ एवं दर्शन कोली के प्रयासों से दूर किया गया। इस वार्ड में कई ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं गोल्डी ने कहा कि वार्ड में एक नाले पर स्लिप डालने की कई वर्ष पुरानी मांग थी।

उसे भी पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने समस्या का निदान कर दिया है। वार्ड वासी कांग्रेस प्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्य से संतुष्ट हैं और आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में मतदान कर, उन्हें इस बार से विजय बनाकर रहेंगे इससे पहले कांग्रेस नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस सिमरनजीत कौर ने पार्टी की तमाम वरिष्ठ महिलाओं और पुराने साथियों को शॉल ओडाकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़, दर्शन कोली, सुनीता कश्यप, जगरूप सिंह गोल्डी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर, जमील अहमद, इशाक अहमद, गुलशन सिंधी, कलावती, प्रेमा भट्ट, मीना सिंह, रॉबिन वाला, रणजीत सिंह, गौरव बेहड, सुधा जोशी, सोनी बोरा, मधु भटनागर, संतोष सक्सेना थे।

ये भी पढ़ें…दिल्ली में स्कूल बस हादसा, एक की मौत; स्कूटी और ऑटो को मारी थी पीछे से टक्कर

Hot this week

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img