Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरकी पैड़ी क्षेत्र से यूपी से आई तीन साल की बच्ची गायब,...

हरकी पैड़ी क्षेत्र से यूपी से आई तीन साल की बच्ची गायब, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, तलाश में जुटी पुलिस

एफएनएन, देहरादून : हरकी पैड़ी क्षेत्र में परिजनों के साथ आई एक तीन साल की मासूम बच्ची गायब हो गई। सीसीटीवी में मासूम का अपहरण कर ले जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हो गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में सीआईयू और पुलिस की टीमें जुट गई हैं।

पुलिस के अनुसार, मंडी थाना संभल, जिला संभल निवासी महेंद्र पुत्र यादराम अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। उनके साथ में तीन वर्षीय पुत्री ज्योति उर्फ किरन भी थी। बुधवार को नाई घाट के पास स्नान करते समय ज्योति अचानक गायब हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, सीसीटीवी में एक संदिग्ध बच्ची का हाथ पकड़कर और फिर उसे कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए नजर आया। पिता महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीआईयू और पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। एक टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में भी डेरा डाले हुए है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जल्द बच्ची को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments