03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : पीएम मोदी का बड़ा वादा, बोले- तीसरे कार्यकाल में बिजली का बिल शून्य करेंगे

एफएनएन, रुद्रपुर : पीएम मोदी ने कहा कि जन-जन का कल्याण ही भाजपा की प्राथमिकता है। पिछ्ले 10 साल के रिपोर्ट कार्ड को देखकर देवभूमि उत्तराखंड के मेरे परिवारजन तीसरी बार हमारी सरकार बनाने जा रहे हैं। रुद्रपुर में उमड़े जनसमूह का उत्साह अभिभूत करने वाला है।

तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे हैं। हम लोग ईमानदारी दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी, धमकी और गाली दे रहे हैं। हम कह रहे भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे भष्टाचारी बचाओ। मोदी देश की आवाज सुनता है। मोदी को कितनी गलियां और धमकी दी जाए, मैं डरने वाला नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा। आगे आना वाला पांच साल देश हित में बड़े फैसलों के होंगे।

‘दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ’

पीएम मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ। 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन दिया। तीन लाख को स्वामित्व योजना का लाभ मिला। 35 लाख लोगों को बैंक खाते खोले गए। छोटे किसानों के खाते में किसान निधि दी। नियत सही होती है तो काम ऐसे ही होते हैं। नियत सही तो नतीजे भी सही।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

‘देव भूमि का यह आशीर्वाद मेरी बड़ी ड्यूटी’

पीएम मोदी ने पीछे धूप में रहने वालों से क्षमा मांगी। कहा कि पंडाल सोच से छोटा पड़ गया। यह व्यवथा की कमी है। यह धूप में तपने की तपस्या को विकास कर लौटाऊंगा। मोदी-मोदी के नारे से बीच में पीएम को भाषण रोकना पड़ा। पीएम ने कहा कि देव भूमि का यह आशीर्वाद मेरी बड़ी ड्यूटी है।

‘यह तय नहीं की ये प्रचार सभा है या विजय रैली’

रुद्रपुर में पीएम मोदी ने मानूंगा देवी को जय के साथ शुरू संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने देशी अंदाज में हाल चाल लिया। पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ को देखकर यह तय नहीं हो पा रहा कि यह प्रचार सभा या विजय रैली।

 

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना की चुनौती को पार किया गया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रुद्रपुर आगमन पर मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। उन्होंने हमें इस चुनाव में 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य दिया है। मुझे विश्वास है कि हम उत्तराखंड की सभी पांच सीटें जीतेंगे। और देश में 400 से अधिक सीटें जीतने में योगदान दें। हम सभी ने देखा है कि पीएम के नेतृत्व में देश ने कैसे प्रगति और विकास किया है। पीएम के नेतृत्व में देश बुलंदियों पर है। कोरोना की चुनौती को पार किया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आयोजित इस रैली में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा ने जोरशोर से तैयारी की है। पीएम मोदी की इस रैली से नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अच्छा फायदा होने की संभावना है।

 

Hot this week

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img