03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पहाड़ से यूपी तक बाबा तरसेम सिंह की संपत्ति, पुलिस कर रही पुलिस जांच

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस जिन-जिन एंगलों पर काम रही है, उनमें एक एंगल संपत्ति विवाद का भी बताया जा रहा है। इसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। नानकमत्ता के धार्मिक डेरा कार सेवा की संपत्ति ऊधमसिंह नगर जिले के अलावा चंपावत, बागेश्वर जिलों और उत्तर प्रदेश में भी हैं।

साल 1974 में नानकमत्ता में धार्मिक डेरा कार सेवा की स्थापना बाबा हरवंश सिंह व फौजा सिंह ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की सेवा के लिए की थी। बाद में बाबा तरसेम सिंह ने संगत के सहयोग से गुरद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब को भव्य रूप दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नानकमत्ता में डेरा कार सेवा के अधीन गुरुनानक एकेडमी इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पंथ रतन बाबा हरवंश सिंह, बाबा टहल सिंह चैरिटेबल अस्पताल और गुरुद्वारा दूधवाला कुआं हैं। बताया जा रहा है कि जिले के किच्छा में गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा और काशीपुर में गुरुद्वारा ननकाना साहिब भी डेरा कार सेवा के अधीन हैं। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों चंपावत में गुरुद्वारा रीठा साहिब व बागेश्वर में गुरुद्वारा थड़ा साहिब भी डेरा कार सेवा के अधीन हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बताया था जान को खतरा
धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह ने छह मार्च को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा था कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। विज्ञप्ति में उन्होंने बताया था कि उनके नाम पर कोई भी निजी संपत्ति नहीं है, जो सम्पत्ति है डेरा कार सेवा के नाम पर है।

अधूरी रह गई अयोध्या में सराय बनाने की इच्छा 
धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराय बनाने की इच्छा अधूरी ही रह गई। बाबा तरसेम सिंह के सचखंडवासी होने के बाद नानकमत्ता सहित विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए चल रहे विकास कार्य रुक गए हैं। जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के साथ ही गुरुद्वारा रीठा साहिब सहित डेरे से जुड़े गुरुद्वारों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा तरसेम सिंह ने तीन मंजिला 54 वातानुकूलित कमरों का निर्माण शुरू किया था। ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के 36 कमरे बन चुके हैं।

तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य एक दो दिन में शुरू होना था। चंपावत स्थित गुरुद्वारा रीठा साहिब में 60 कमरों का अधर्निर्मित यात्री निवास का ढांचा बन चुका है। गुरुद्वारा में लगने वाले जोड़ मेले से पहले इसे यात्रियों के ठहरने के लिए तैयार करने की तैयारियां जोरों पर थीं।

Hot this week

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...

Topics

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img