Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबांदा मेडिकल कॉलेज में माफिया मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम शुरू

बांदा मेडिकल कॉलेज में माफिया मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम शुरू

एफएनएन, बांदा : जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. हार्ट अटैक पड़ने पर उसे बांदा मेडिकल कॉलेड के ICU में भर्ती कराया गया. जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया. मुख्तार को मेडिकल कॉलेज लाए जाने के साथ ही वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी हुआ, लेकिन हालत बिगड़ती ही गई.

इलाज के दौरान ही मुख्तार की मौत हो गई. शनिवार सुबह करीब नौ बजे से शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया. बेटा उमर भी पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद है. पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद मुख्तार के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा. परिजनों के मुताबिक शव को गाजीपुर के पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. वहीं, प्रदेश में शनिवार को भी पुलिस अलर्ट है. जुमे की नमाज के चलते कई जिलोें में पुलिस रूट मार्च कर रही है. वहीं, कासगंज जेल में बंद बेटे अब्बास अंसारी को जैसे ही जेल प्रशासन ने ये खबर सुनाई वह फूट-फूटकर रोने लगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी को उल्टी की शिकायत पर बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था. 9 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का इलाज शुरू किया. मुख्तार के भर्ती होने पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए. इलाज के दौरान ही मुख्तार अंसारी की मौत हो गई. इसके साथ ही डीजीपी ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया. धारा 144 लागू कर दी गई है. जिलों के SSP को सतर्कता के निर्देश देने के साथ लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह से दूर रहने की अपील की है.

DG जेल SN Sabat से मिली जानकारी के मुताबिक माफिया मुख्तार अंसारी रोजा रखता था और आज रोजा रखने के बाद ही उसकी तबीयत खराब हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि प्राइमरी स्टेज पर जेल के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के बारे में बताया था. हालत गंभीर होने की वजह से फिर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

दो दिन पहले ही कराया गया था भर्ती

बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी को 26 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. आईसीयू में उसका इलाज चला. मंगलवार शाम को ही मुख्तार को अस्पताल से डिस्चार्ज करके वापस बांदा जेल भेज दिया गया था. इसके बाद आज गुरुवार को फिर से मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई. कुछ दिनों पहले ही मुख्तार ने पेशी के दौरान खुद को जहर देने का आरोप लगाया था.

जेलर और दो डिप्टी जेलर किए गए थे निलंबित

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर चार दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया था. वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था. तकरीबन एक सप्ताह से ज्यादा समय से मुख्तार की तबीयत लगातार खराब चल रही है.

पेट और पेशाब में इंफेक्शन की समस्या

दो दिन पहले मुख्तार के भर्ती होने पर चिकित्सकों ने पेट और पेशाब में इंफेक्शन की समस्या बताई थी. उस दौरान डीजी जेल एसएन साबत ने कहा था कि मुख्तार की हालत गंभीर नहीं है. वहीं मुख्तार के वकीलों ने अनहोनी की आशंका जताई थी. जबकि मुख्तार ने 19 मार्च को मिले खाने में विषैला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया था.

इलाज के दौरान माफिया मुख्तार की मौत

गुरुवार को मुख्तार की हालत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई. बताते हैं कि मुख्तार अपनी बैरक में बेहोश हो गया. उसे हार्ट अटैक पड़ने की बात सामने आई. मुख्तार को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया. मुख्तार को अस्पताल में लाने के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. साथ ही डीएम और एसपी भी वहां पहुंच गए. यहां इलाज के दौरान ही मुख्तार की मौत हो गई.

मेडिकल कॉलेज बना छावनी

मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही भारी पुलिस बल और अफसरों को तैनात कर दिया गया था. उसकी मौत के बाद पुलिस-प्रशासन और भी सजग हो गया. इससे पहले ही मुख्तार को लेकर गाजीपुर और मऊ समेत पूर्वांचल के कई जिलों में डीजीपी ने अलर्ट भी जारी कर दिया. साथ ही पुलिस अधिकारियों को ऐतियात बरतने के निर्देश दिए. मुख्तार की मौत होने के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई. साथ ही पुलिस-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है.

कासगंज जेल में पिता की मौत की खबर सुन फूट-फूटकर रोया अब्बास

कासगंज जेल में 14 फरवरी 2023 से बंद मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी जो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का विधायक भी है बड़े सदमे में हैं. जेल प्रशासन द्वारा जब उसके पिता की मौत की सूचना अब्बास को दी गई तो वह फफक फफक कर रोने लगा.

अब अब्बास को चिंता है कि वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएगा या नहीं. कासगंज के जेल सुपरिंटेंडेंट विजय विक्रम सिंह ने बताया आज 29 मार्च सुबह लगभग 8:00 बजे जेल में बंद अब्बास अंसारी को उसके पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बारे में जेल प्रशासन के द्वारा सूचना दी गई. विजय विक्रम सिंह ने बताया कि हम लोगों को ही देर रात यह जानकारी मिल पाई थी इसलिए रात में कोई सूचना नहीं दी गई.

जेल सुपरिंटेंडेंट विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जैसे ही अब्बास को उसके पिता की मौत की सूचना दी गई तो अनायासी अब्बास की आंखों से आंसू बहने लगे और वह फफक फफक कर रोने लगा और दीवाल का सहारा लेकर बैठ गया. हालांकि जेल में बंद अब्बास अंसारी को यह चिंता सताए जा रही है कि क्या वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएगा.

जेल सुपरिंटेंडेंट विजय विक्रम सिंह ने बताया कि अब्बास अंसारी को कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद ही पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया जाएगा निश्चित तौर पर उसका परिवार भी अब्बास के पैरोल के प्रयास में लगा हुआ होगा. लेकिन अभी तक ऐसा कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है.

लखनऊ और रायबरेली में पुलिस अलर्ट

मुख्तार की मौत के बाद पुलिस इस जुमे में अतिरिक्त सतर्कता दिखा रही है. किसी भी प्रकार से कोई अप्रिय घटना न घटे इसको लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है. जुमे पर चौक स्थित टीले वाली मस्जिद समेत शहर की अन्य मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस, पीएसी, बीएसएफ और आरएएफ की तैनाती की गई है. पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों पर थाने की पुलिस व पीएसी रात से ही पैदल गस्त कर रही है. पुलिस कमिश्नर लखनऊ एसबी शिरडकर ने किसी भी प्रकार से नमाज के बाद प्रदर्शन, हल्ला न हो इस पर खास नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है. वहीं, रायबरेली में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. पुलिस लगातार गश्त कर रही है.

वहीं, मऊ के पुलिस अधीक्षक इलमारन ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाये जा रहा है अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. साथ ही कहा है कि धारा 144 लागू है. अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments