03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आडवाणी, मुरली मनोहर, कल्याण सिंह समेत सभी 32 आरोपी बरी

  • अयोध्या में छह दिसंबर को विवादित ढांचा ढलाने का मामला

एफएनएन, लखनऊ : अयोध्या में ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। 28 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद ढांचा विध्वंस के आपराधिक मामले में फैसला सुनाने के लिए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने सभी आरोपियों को आज तलब किया था। हालांकि कई आरोपी आज कोर्ट में पेश नहीं हुए। वही, फैसले को लेकर रामनगरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत फैसला सुनाते हुए आडवाणी, जोशी, उमा भारती सहित सभी आरोपियों को बरी कर रहे। बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि यह घटना पूर्व नियोजित थी। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मनीष कुमार त्रिपाठी, केके मिश्रा, विमल श्रीवास्तव, अभिषेक रंजन, मृदुल राकेश, आईपी सिंह, अभय प्रताप सिंह, शंकर लाल लोधी, प्रशांत सिंह अटल इत्यादि मौजूद हैं।

Hot this week

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img