Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडतेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत

एफएनएन, पीलीभीत : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इसमें बाइक चालक और पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत किशोर को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

बरखेडा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी सुमित शर्मा पुत्र गंगाराम अपनी बाइक पर सवार होकर गांव के ही किशोर सुमित पुत्र अरविंद को साथ लेकर सोमवार को दोपहर गांव से बरखेड़ा कस्बा जा रहे थे। दौलतपुर-बरखेड़ा मार्ग पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत किशोर को मृत घोषित कर दिया। होली के त्योहार पर परिवार में छाई खुशियों पर ग्रहण लग लगा। हादसे में मरने की सूचना पहुंचते ही परिवार चीत्कार मच गया। थाना प्रभारी अरविंद चौहान के अनुसार तेज रफ्तार बाइक होने से हादसा हुआ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments