एफएनएन, नैनीताल : नैनीताल जिले में होली को लेकर लोगों में लगातार सस्पेंस जारी था, अब जिला प्रशासन नैनीताल ने 26 मार्च को होली की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है, सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद डीएम नैनीताल वंदना सिंह का आदेश आया था।
डीएम ने स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए अष्टमी के अवकाश को होली के अवकाश में संशोधन किया है। बता दें कि, जिलेभर में लोगों को लगातार संशय की स्थिति बरकरार थी, हल्द्वानी शहर में कई जगहों पर सोमवार को होली मना ली गई, लेकिन अधिकांश जगहों पर आज (मंगलवार) यानी 26 मार्च को ही होली मनाई जाएगी।









