03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

होली पर लाट साहब के जुलूस से पहले 70 हजार लोग मुचलका पाबंद, तिरपाल से ढके गए धार्मिक स्थल

Spread the love

एफएनएन, शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। त्योहार पर गड़बड़ी करने वाले 70 हजार अराजक तत्वों को पाबंद किया गया। 319 अपराधियों को जिला बदर किया है।

सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए जुलूस रूट के धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया गया। वहीं, थाने से लेकर चौकी तक पीस कमेटी की बैठकें कर दोनों समुदायों के लोगों के बीच वार्ता कराई। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि गड़बड़ी की आशंका के चलते 70 हजार लोगों को पाबंद किया। जबकि 319 लोगों को जिला बदर किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस को देखते हुए ड्रोन कैमरों से निगहबानी की जाएगी। इसके लिए छह कैमरों को लगाया है। इसके अतिरिक्त 400 कैमरे भी लगाए गए। सुरक्षा की दृष्टि से 13 सीओ, 800 होमगार्ड, आरएएफ व पीएसी को लगाया जाएगा। शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में जुलूस के रास्ते पर रूट मार्च किया। अर्द्धसैनिक बल के साथ निकले अधिकारियों ने लोगों से संवाद भी कायम किया। उनके साथ एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सौम्या पांडेय भी मौजूद रहीं।

 

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • पॉलिथीन से ढके 70 ट्रांसफार्मर व 205 खंभे 
लाट साहब के जुलूस को देखते हुए बिजली निगम ने भी तैयारियां लगभग पूरा कर लीं। अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाले 70 ट्रांसफार्मरों को पॉलिथीन से ढका गया। इसके अतिरिक्त 205 खंभों पर पाॅलिथीन लपेटी गई। कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनों को ऊंचा कराकर कार्य पूर्ण कर लिया गया।

Hot this week

Badrinath चढ़ावा चोरी केस : एसआईटी ने देहरादून में मुख्य आरोपी के सरकारी आवास की ली तलाशी

एफएनएन, देहरादून/बदरीनाथ : Badrinath धाम मंदिर के चर्चित चढ़ावा...

Dehradun में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का फूंका पुतला

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने...

Topics

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img