03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जन्मदिन पर खुलेआम फायरिंग कर रहे थे तीन युवक, विरोध करने पर चाय विक्रेता को मारी गोली

Spread the love

एफएनएन, बरेली : बरेली के फरीदपुर टोल प्लाजा के समीप जन्मदिन मनाने आए तीन दोस्तों ने हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर चाय विक्रेता को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

फरीदपुर के मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी राजीव टोल प्लाजा के समीप चाय की दुकान संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बीसलपुर रोड निवासी राजीव ठाकुर, मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी जितिन ठाकुर व भुता थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी राजीव कश्यप वहां जन्मदिन मनाने पहुंचे। केक काटने के दौरान उन्होंने तमंचे से फायरिंग की।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • पैर में लोगी गोली 
चाय की दुकान का तिरपाल भी फाड़ दिया। राजीव ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी झगड़ने लगे। कहासुनी के दौरान एक युवक ने तमंचे से राजीव के ऊपर फायर कर दिया। गोली राजीव के पैर में लगी। वह जमीन पर गिर गए। खून बहता देख आरोपी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे परिजन राजीव को उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल जाने के लिए कहा।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इसके बाद परिजन पहले जिला अस्पताल और वहां से एक निजी अस्पताल के लिए चले गए। परिजनों के मुताबिक राजीव की हालत गंभीर है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी और पीड़ित पहले से परिचित हैं। कहासुनी के बाद उन्होंने फायर कर दिया। रिपोर्ट दर्ज करके राश्व कश्यप को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Dehradun में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का फूंका पुतला

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने...

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Topics

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img