Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीकेजरीवाल को कुछ देर में कोर्ट में पेश करेगी ED, 10 दिन...

केजरीवाल को कुछ देर में कोर्ट में पेश करेगी ED, 10 दिन की रिमांड की करेगी मांग

एफएनएन, नई दिल्ली : हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक से इनकार के बाद गुरुवार देर शाम ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची। करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में ईडी अरविंद केजरीवाल को आज शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी।

केजरीवाल को कुछ देर में कोर्ट में पेश करेगी ED

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को दोपहर करीब 2:30 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान ईडी कोर्ट से दिल्ली सीएम को 10 दिनों की रिमांड पर भेजने की मांग करेगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

AAP Protest: डीडीयू मार्ग पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लगभग समाप्त

डीडीयू मार्ग पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लगभग समाप्त हो गया है। 2:30 बजे करीब मुख्यमंत्री को राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया जाएगा, इसलिए यहां पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

ED Arrest kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी को वापस ले लिया है। उन्होंने निचली अदालत में मामले की सुनवाई के चलते ऐसा किया है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी को राउज एवेन्यू कोर्ट में मौजूद रहना है। इसलिए वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका सुनवाई के वक्त पेश नहीं हो सकते। इसी वजह से ये याचिका वापस ली गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद सिंघवी पुन: सुप्रीम कोर्ट का रूख करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments