03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रंगों का त्योहार कहीं बन जाए स्किन इंफेक्शन का कारण, इन टिप्स से रखें स्किन का ख्याल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : कुछ ही दिनों में रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) आने वाला है। ऐसे में हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में लगा हुआ है। होली हिंदुओं के सबसे रंगीन और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे ‘रंगों के त्योहार’ के रूप में भी जाना जाता है, जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इसी क्रम में इस साल पूरे देश में सोमवार यानी 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

रंगों का त्योहार लोग अक्सर साथ मिलकर मनाते हैं। एक-दूसरे को रंग लगाना हो या मिठाइयां बांटना, होली पूरी तरह से मौज-मस्ती और खुशियों का त्योहार है। होली मनाने के दौरान रंग लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। पुराने समय में जहां प्राकृतिक रंगों के साथ यह त्योहार मनाया जाता था, तो वहीं वर्तमान में मिलने वाले रंगों में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारी त्वचा (Holi Skin Care Tips) के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी त्वचा को हानिकारक रंगों से बचा पाएंगे।

स्किन मॉइस्चराइज करें

अगर आप बिना किसी टेंशन होली एंजॉय करना चाहते हैं, तो रंगों से खेलने से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें। रंगों के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए मॉइस्चराइजेशन सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाला मॉइस्चराइजर लें और इसे अपने चेहरे, हाथों, गर्दन, बांहों और पैरों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको न सिर्फ रंगों को छुटाने में होगी, बल्कि त्वचा भी ड्राई नहीं होगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मेकअप को कहें ‘न’

अगर आप मेकअप फ्रीक हैं, तो आपको होली का आनंद लेने के लिए एक दिन के लिए मेकअप छोड़ दें। स्किन पर मेकअप लगाने से इसके पोर्स बंद हो सकते हैं और इसकी वजह से दाने, चकत्ते और जलन हो सकती है। इसके अलावा मेकअप के कारण त्वचा से रंगों का उतरना भी मुश्किल हो जाता है।

सनस्क्रीन लगाएं

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो होली के दौरान लंबे समय तक धूप में रहने से आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसी भी पिग्मेंटेशन और टैनिंग से बचने के लिए एक अच्छा एसपीएफ सनस्क्रीन लगाएं। इसके लिए UVA और UVB ब्लॉकिंग फॉर्मूले वाला वॉटर रेजिस्टेंस वाला सनस्क्रीन बढ़िया होगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेल भी होगा मददगार

होली के हानिकारक रंग आपकी स्किन में गहराई तक जाकर दाने और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी त्वचा पर तेल लगाएं। तेल लगाने से आपकी त्वचा और रंगों के बीच एक बैरियर पैदा हो जाता है, जिससे हार्ड रंग आपकी त्वचा के अंदर नहीं जाते। आप इसके लिए नारियल या बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

माइल्ड फेस पैक लगाएं

होली के तीखे रंग आपकी त्वचा पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसकी वजह से चकत्ते, रेडनेस, जलन और मुंहासे की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर रंग लगाने के बाद अगर आपको इनमें से कोई समस्या होती है, तो आप कोई माइल्ड फेस पैक लगा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा को आराम मिलेगा बल्कि कोई और नुकसान भी नहीं होगा। शहद, दही और हल्दी का घरेलू फेस पैक एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img