एफएनएन, देहरादून : लोकसभा चुनाव में सर्विस वोटरों का भी अहम रोल रहेगा। कुमाऊं मंडल में करीब 40401 सर्विस मतदाता सांसद चुनने के लिए अपना वोट डालेंगे। इन सर्विस वोटरों का अधिक फायदा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के प्रत्याशियों को मिलेगा क्योंकि इस सीट के चार जिलों में कुल 29157 सर्विस मतदाता हैं। इनमें अकेले पिथौरागढ़ जिले में ही 14 हजार से अधिक सर्विस मतदाता हैं।
जिलावार सर्विस मतदाताओं की संख्या
जिला पुरुष महिला कुल
पिथौरागढ़ 13944 409 14353
बागेश्वर 4462 113 4575
अल्मोड़ा 6918 211 7129
चंपावत 2987 113 3100
नैनीताल 5075 266 5341
ऊधमसिंह नगर 5599 304 5903










