03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

होली के लिए सज गए बाजार, पीएम मोदी के चाहने वालों के लिए मिल रही ये खास चीज

Spread the love

एफएनएन, जौनपुर: होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे ही रंगोत्सव का उल्लास भी दिखाई देने लगा है। नगर समेत आस-पास के बाजारों में दुकानों के सजने के साथ ही खरीदार भी दिखाई देने लगे हैं। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों को खरीद रहे हैं तो महिलाएं चिप्स-पापड़, गुझिया और अन्य खाने-पीने की सामग्री बनाने के लिए सामानों की खरीदारी शुरू कर दी हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

छोटी-बड़ी बाजारों में खाद्य सामग्री की दुकानों पर होली से संबंधित सामानों की बिक्री बढ़ने लगी है। मुंगराबादशाहपुर नगर में कटरा के दुकानदार मुकेश गुप्त ने बताया कि इस बार बंदूक वाली पिचकारी बच्चों को ज्यादा पसंद आ रही है। बाजार में 25 रुपये से लेकर सौ रुपये तक की पिचकारी मिल रही है।

आलोक कुमार गुप्त ने बताया कि इस बार काफी युवा हर्बल रंग खरीदने को वरीयता दे रहे हैं। अधिकांश दुकानों पर चीन निर्मित सामान नहीं देखने को मिल रहा है। अंजही के दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से चायनीज सामान की डिमांड में कमी आई है।

मीरगंज में इस बार होली पर छोटा भीम, डोरीमोन, पांडा, मोटू-पतलू व फेंटम की पिचकारियों की धूम देखने को मिल रही है। बच्चों में इन पिचकारियों का अच्छा खासा क्रेज है। इनके अलावा कई कार्टून से लेकर बंदूक, टैंक और बार्बी जैसे तमाम करेक्टर की दर्जनों से अधिक पिचकारियां व ईको फ्रेंडली गुलाल और रंग से दुकान पटे हैं।

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री हुई तेज

होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटी खाद्य पदार्थों का धंधा बढ़ गया है। बदलापुर कस्बा सहित सभी छोटी-बड़ी बाजारों में मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री तेज हो गई है। दूध, खोया, पनीर, छेना व इससे निर्मित मिठाइयों की दुकानें सजने लगीं है। दुकानदार अधिक लाभ के लिए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से कर रहे हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिक्री पर रोक लगाने की उठी मांग

होली में कुछ ही दिन शेष हैं। मांग अधिक होने के चलते बाजारों में मिलावटी मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। इतना ही नहीं बाहरी मिठाइयों की भी बदलापुर में भरमार है। ग्राहकों को मनमाने ढंग से ठगा जा रहा है। लोगों ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेश यादव ने कहा कि बराबर कार्रवाई की जाती है। यदि ऐसा है तो शीघ्र अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नाबाल‍िग से छेड़खानी के मामले में दोषी को पांच साल की कठोर कैद, आठ साल पुराने केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img