03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्र सरकार ने दी हनुमानगढ़ी-रानीबाग रोपवे को मंजूरी, 14.7 किमी होगी लंबाई, पर्यटकों को जाम से मिलेगा छुटकारा

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: केंद्र सरकार ने नैनीताल के हनुमानगढ़ी से रानीबाग तक रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान कर दी। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग की मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी की ओर से टेंडर नोटिस जारी कर दिया गया। जिसमें बताया गया है कि इसकी तकनीकी बोलियों को तीन मई को खोला जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रस्तावित रोपवे की लंबाई 14 किमी 700 मीटर जबकि लागत 1592.87 करोड़ होगी। प्रोजेक्ट अगले पांच साल में पूरा होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट इस प्रोजेक्ट को लेकर लगातार प्रयासरत थे।

डीएम वंदना ने पिछले माह रानीबाग-हनुमानगढ़ी रोपवे निर्माण कार्य को लेकर बैठक में लोनिवि, निर्माणदायी संस्था व संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट निर्माण में आ रहीं अड़चनों को दूर किए जाने को कहा था। डीएम के अनुसार बिजली पोलों और हाइटेंशन लाइन को विस्थापित किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पिटकुल, यूपीसीएल के साथ ही निर्माणदायी संस्था को दी है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

हनुमानगढ़ी रोपवे स्टेशन समेत सभी स्टेशन लोकेशन पर भूमि का संयुक्त सर्वे किया जा रहा है। काठगोदाम-हनुमानगढ़ी रोपवे के मध्य रानीबाग, भुजियाघाट, नर्सरी व ज्योलीकोट रोपवे स्टेशन बनाए जाएंगे। काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक कुल 67 टावर स्थापित किए जाएंगे। काठगोदाम रोपवे स्टेशन पर 500 वाहनों की पार्किंग के साथ ही 400 मीटर पैदल ब्रिज मार्ग रेलवे स्टेशन के लिए बनाया जाएगा। हनुमानगढ़ी रोपवे स्टेशन से ई-बस सेवा की सुविधा उपलब्ध होगी।

Hot this week

Bank के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख

प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Bank देहरादून रोड स्थित एक...

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...

Greater Noida की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान 2 फायरकर्मियों की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : Greater Noida के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र...

Topics

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img