03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री को मिली ठंडी रोटी तो अफसर सस्पेंड, पता लगा तो बरसी ‘ शिव कृपा ‘

एफएनएन, मध्य प्रदेश :  इंदौर शहर के दौरे के दौरान मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान को खाने में ठंडी रोटियां परोसे जाने के मामले में निलंबित किये गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री ने बहाल करने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया। वहीं, सीएम का निर्देश मिलते ही इंदौर के DM मनीष सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी को बहाल कर दिया है।

मुख्यमंत्री के हवाले से जारी सरकारी बयान में कहा गया कि उनके संज्ञान में आया कि उन्हें इंदौर प्रवास के दौरान उपलब्ध कराए गए खाने में शामिल रोटियां ठंडी हो जाने को एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदीय कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। चैहान ने कहा कि वह एक साधारण इंसान हैं और उन्हें सूखी रोटियां खाने में भी कोई गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में उन्हें उचित नहीं लगता कि उनके भोजन के कारण किसी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएं।

बता दें कि मुख्यमंत्री के लिए पैक कराए गए भोजन में जो रोटियां थीं वे उनके कार्यक्रम में देरी के कारण ठंडी हो गयी थीं। मुख्यमंत्री के भोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जिम्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी के पास था। उन्होंने बताया कि ठंडी रोटियों की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी मनीष सिंह ने “दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही” के आरोप में स्वामी को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img