Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगबन का अरोपी डाक सेवक विल्दे गांव से गिरफ्तार

गबन का अरोपी डाक सेवक विल्दे गांव से गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत: पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तीन लाख पचास हजार रूपये के गबन आरोपी एक डाक सेवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस मीडिया सेल प्रभारी ललित सिंह बिष्ट ने आज यहां बताया कि विवेचना के दौरान गबन करने सम्बन्धी साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी 56 वर्षीय भवान सिंह को पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विल्दे गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2017 में पंचेश्वर क्षेत्र में डाकघर शाखा निडिल में डाक सेवक के पद पर तैनात रहने के दौरान तीन लाख पचास हजार रूपये का गबन किया था। इस बाबत डाकघर लोहाघाट के निरीक्षक बृजमोहन ऐरी ने 6 जून 2020 को कोतवाली पंचेश्वर में सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया था।

 

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments