Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्ली'उसने मुझे और मेरे परिवार को जिंदा जलाने की दी धमकी', मैक्सटर्न...

‘उसने मुझे और मेरे परिवार को जिंदा जलाने की दी धमकी’, मैक्सटर्न के आरोपों पर एल्विश यादव ने दी सफाई

एफएनएन, गुरुग्राम : बिग बॉस विजेता एल्विश यादव ने यूट्यूबर सागर ठाकुर के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आपने फैसला कर मुझे दोषी करार दे दिया, लेकिन मुझे भी अपना पक्ष रखने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि मैक्सटर्न ने पिछले आठ महीने मेरे खिलाफ एक्स पर अभियान चला रखा था। एल्विश ने कहा कि मैक्सटर्न ने मेरे खिलाफ गालियां भी लिखी। वह मुझसे कई बार मिला, लेकिन बाद में वह मेरे खिलाफ हो गया। हर काम में टांग अड़ाने लगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

मैक्सटर्न ने पूरा कैमरा सेटअप लगा रखा था: एल्विश

एल्विश ने कहा कि वो मैक्सटर्न से कॉल पर बात करना चाहते थे, लेकिन उसने उन्हें गुरुग्राम में मिलने के लिए बुलाया। एल्विश ने कहा कि उसने मुझे और मेरे परिवार को जिंदा जला देने की धमकी दी। जब वो मिलने के लिए स्टोर पहुंचे तो उसने पूरा कैमरा सेटअप लगाया हुआ था और मैक्सटर्न ने माइक भी लगाई हुई थी। मैक्सटर्न अकेला नहीं था, वो चार लोग थे। उसमें से कोई भी उसे बचाने नहीं आया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आपको ऐसे कमेंट आएंगे तो आप क्या करेंगे: एल्विश

एल्विश ने कहा, “मैं आपलोगों से पूछना चाहता हूं कि अगर आपको ऐसे कमेंट आएंगे। कोई आपके परिवार को जलाने की धमकी देगा, तो क्या आपका इसपर खून नहीं खौलेगा? या आप बुझदिल हो जाओगे कि लो भाई माचिस और जला दो मेरे परिवार को। आप भी शायद ऐसा ही करोगे।”

लेफ्ट लॉबी गुट बनाकर मेरे पीछे पड़े: एल्विश

एल्विश ने कहा कि मुझे पता है कि इस कांड के पीछे कौन है। लेफ्ट लॉबी मेरे खिलाफ 2020 से ऐसी चीजें फैला रहा है। ये मेरे हिंदू सपोर्टर होने से खफा हैं। ये सब एक गुट बनाकर मेरे पीछे पड़े हैं। मंदिर के समय से हम धर्म का साथ देते रहे हैं। ये माननीय मुख्यमंत्री और गुरुग्राम पुलिस को टैग कर रहे हैं। मैं कोई उन्हें मारने नहीं गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments