03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड से अंतरराज्यीय बसों का संचालन मंगलवार से शुरू!, जानिए किस रूट पर कितनी चलेंगी बसे

एफएनएन, देहरादून, : सूबे में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने अब अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू करने का भी मन बना लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिली मंजूरी के बाद रोडवेज ने बसों के मार्ग तैयार करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में सौ-सौ बसों के संचालन की अनुमति के बाद रोडवेज ने कौशांबी तक गढ़वाल मंडल से 55, जबकि कुमाऊं से 45 बसें चलाने का प्रस्ताव बना लिया है। इसमें अकेले देहरादून से 22 बसें चलेंगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि अभी सभी बसें गाजियाबाद के कौशांबी के लिए चलेंगी। दिल्ली सरकार से मंजूरी मिल जाने पर बसों को दिल्ली आइएसबीटी तक भेजा जाएगा।

दिल्ली बार्डर कौशांबी तक 100 बसों का संचालन

22 मार्च से बंद अंतरराज्यीय परिवहन अब शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब के साथ 100-100 बसें चलाने की शुक्रवार देर रात मंजूरी दे दी थी। परिवहन विभाग इसकी एसओपी तैयार कर रहा है, जिसमें यात्रियों के पंजीकरण और चेकिंग की स्थिति स्पष्ट की जानी है। उम्मीद है कि मंगलवार से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में रोडवेज भी तैयारी में जुट गया है। अभी दिल्ली के भीतर तो बसें नहीं जा सकती हैं लेकिन रोडवेज दिल्ली बार्डर कौशांबी तक 100 बसों का संचालन करेगा। सभी बसें उत्तर प्रदेश होते हुए जाएंगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश भी अपनी 100 बसों को उत्तराखंड से कौशांबी तक संचालित कर पाएगा। दिल्ली रूट के साथ ही उत्तराखंड की बसें आगरा, बरेली, सहारनपुर, लखनऊ, कानपुर, मेरठ आदि भी जाएंगी। रोडवेज अन्य राज्यों को लेकर भी रूट निर्धारित कर रहा है।

 कुमाऊं से बसों का संचालन

  • हल्द्वानी-दिल्ली, नौ बसें
  • नैनीताल-दिल्ली, तीन बसें
  • टनकपुर-दिल्ली, पांच बसें
  • लोहाघाट-दिल्ली, दो बसें
  • रुदपुर-दिल्ली, चार बसें
  • रामनगर-दिल्ली, तीन बसें

अल्मोड़ा-दिल्ली, सुरईखेत-दिल्ली, देघाट-दिल्ली, जौरासी-दिल्ली, सराईखेत-दिल्ली, बैजरो-दिल्ली, गंगोलीघाट-दिल्ली, धारचूला-दिल्ली, झूलाघाट-दिल्ली, पिथौरागढ़-दिल्ली, गनाई-दिल्ली, अटपेशिया-बागेश्वर-दिल्ली, रानीखेत-दिल्ली, कौसानी-दिल्ली, धरमघर-दिल्ली, बांसबगड़-दिल्ली, देवाल-दिल्ली, शक्तिफार्म-दिल्ली, बाजपुर-दिल्ली से एक-एक बस ही संचालित होंगी।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img