03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वाराणसी : मंदिर-मस्जिद पर एक साथ चला बुलडोजर, विरोध के बाद लिया गया फैसला

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: हाईवे और रिंग रोड से शहर के अंदर आने वाली छह सड़कों के चौड़ीकरण में बाधा पहुंचा रहे भवनों के साथ जिला प्रशासन ने बुधवार को मंदिर और मस्जिद को भारी विरोध के बीच तोड़ने की कार्रवाई की। अतिक्रमण की जद में आने वाले हिस्से को टूटने के साथ लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया।

इन सभी भवनों के साथ मंदिर और मस्जिद प्रबंधन संग दो माह में कई बार बैठक हुई। वे समय मांगते रहे। इसके चलते परियोजना समय पर पूरी नहीं हो पा रही थी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर राजस्व टीम संग पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम बुलडोजर से चिह्नित अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दी।

बुधवार को प्रशासनिक अमला रामनगर थाने के पास स्थित हैदर अब्बास मस्जिद और ग्वाल मंदिर को ध्वस्त करने पहुंचा। लेकिन मस्जिद तोड़े जाने का कुछ लोग विरोध करने लगे। उनका कहना था कि मस्जिद खाली करने के लिए कुछ समय दिया जाए। वे लोग खुद तोड़ने की बात करने के अलावा मस्जिद के पीछे खाली पड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन मस्जिद को देने की मांग करने लगे।

मौके पर मौजूद एसडीएम सदर सार्थक अग्रवाल और एसीपी कोतवाली अमित पांडेय व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना था कि पांच महीने से समय दिया जा रहा है लेकिन आप लोग प्रशासन की बातों को गंभीरता से न लेकर बहानेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद से सामान हटाने के लिए डेढ़ घंटे का मोहलत दी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इसके बाद मंदिर और मस्जिद से मूर्ति और सामान हटाए जाने के बाद एक साथ दो बुलडोजरों से मस्जिद और ग्वाल मंदिर के उन हिस्सों को ढहा दिया। दूसरी तरफ साहित्यनाका इलाके में भी मस्जिद को लेकर गतिरोध उत्पन्न हो गया। यहां भी लोग मस्जिद के बदले जगह देने की मांग कर रहे थे। दूसरी तरफ शीतला माता मंदिर तोड़े जाने का भी बड़ी संख्या में जुटे लोग यह कर के विरोध करने लगे कि पहले मंदिर के लिए जगह दी जाए।

घंटों चली पंचायत के बाद तय हुआ कि मंदिर को उसी जगह से थोड़ा पीछे हट कर खाली पड़ी जमीन पर स्थापित किया जाएगा। लेकिन मस्जिद के लिए जगह का मामला हल न हो पाने की वजह से फिलहाल अन्य मस्जिदों का ध्वस्तीकरण रोक दिया गया। इधर, कचहरी से संदहा मार्ग स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने मस्जिद की बाउंड्री को तोड़ दिया गया। इसके अलावा कई पक्के निर्माण तोड़े गए।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img