03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Crime : Skype पर आने वाली कॉल से सावधान, मेडिकल छात्रा को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर वसूले 8.17 लाख

Spread the love

एफएनएन, बरेली : साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एसआरएमएस की मेडिकल छात्रा को आधार कार्ड के गैरकानूनी प्रयोग में डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर साइबर ठग ने आठ लाख 17 हजार 297 रुपये वसूल लिये। छात्रा की ओर से साइबर थाने में मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई है।

छात्रा मूलरूप से गाजियाबाद की निवासी हैं। साइबर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 21 फरवरी की दोपहर दो बजे उनके नंबर पर एक अज्ञात नंबर से लड़की का फोन आया। खुद को फेडेक्स कोरियर कंपनी का कर्मी बताकर लड़की ने कहा कि आपका आधार कार्ड गैरकानूनी काम में लिप्त पाया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
छात्रा की ओर से कहा गया कि उसने कोई ऐसा कार्य नहीं किया और खुद को मेडिकल की छात्रा बताया। इस पर लड़की ने कहा कि यदि आपने ऐसा नहीं किया है तो आप मुंबई साइबर क्राइम पर शिकायत कर सकतीं हैं। लड़की ने ही मुंबई साइबर सेल का अधिकारी बताते हुए कथित दारोगा विक्रांत सिंह से बात कराई।

आरोपित ने छात्रा की काल को स्काइप पर ट्रांसफर कर दिया। जैसे ही वीडियो काल शुरू हुई आरोपित की ओर से छात्रा का आधार कार्ड एवं फोटो मांगी गई। आधार कार्ड व फोटो उपलब्ध कराते ही ठग ने कहा कि इस आइडी का प्रयोग अनेक अवैध खाते व मनी लांड्रिंग में नवाब मलिक के द्वारा इस्तेमाल किया गया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऐसे में केस हल होने तक आपको सर्विलांस पर रखा जाएगा। इस पर छात्रा डर गई, जिसके बाद ही ठग ने ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि परेशान ना हो।हम कोशिश करते हैं कि आपका मामला निपट जाए। इसी के बाद झांसे में लेकर एक अकाउंट नंबर छात्रा काे उपलब्ध कराता है और आठ लाख 17 हजार 297 रुपये खाते में डलवा लेता है। फिर मामला निपटने का हवाला देकर अधिकारियों का हस्ताक्षरयुक्त कागज दिखाता है और काल काटने के लिए कहता है।काल कटने के थोड़ी देर बाद छात्र को धोखाधड़ी की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस से शिकायत की।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img