एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से सम्बद्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे सेकेंड्री (9वीं और 10वीं) तथा सीनियर सेकेंड्री (11वीं तथा 12वीं) के स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर। बोर्ड अगली बार की वार्षिक परीक्षाओं में ओपेन बुक एग्जाम (OBE) का सिस्टम को लागू करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE ने कुछ स्कूलों को 9वीं से 12वीं तक छात्र-छात्राओं के लिए OBE के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इन स्कूलों द्वारा परीक्षण के तौर पर ओपेन बुक एग्जाम मोड में परीक्षाओं का आयोजन करके देखा जाएगा कि एग्जाम में कितना समय लगता है।
ओपेन बुक एग्जाम सिस्टम लागू होने से स्टूडेंट्स को परीक्षाओं के दौरान अपनी बुक या स्टडी मैटेरियल या नोट्स आदि को ले जाने की छूट होगी। साथ ही, परीक्षार्थी इन स्टडी मैटेरियल का परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को हल करने में मदद ले सकेंगे। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना महामारी के दौरान परीक्षाओं का आयोजन ओपेन बुक एग्जाम मोड में किया गया था।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के अनुसार कदम
सीबीएसई द्वारा ओपेन बुक एग्जाम सिस्टम पर काम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों की दिशा में किया जा रहा है। एनईपी 2020 आधारित नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के अनुसार 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स को परीक्षा में बुक या स्टडी मैटेरियल से जाने की छूट दी जा सकती है। इस कड़ी में अब बोर्ड द्वारा कुछ स्कूलों को परीक्षण के तौर पर अलग-अलग विषयों की परीक्षाओं का आयोजन OBE से कराने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें – 80 से भी ज्यादा कारीगरों ने मिलकर तैयार किया था करीना का अनारकली सूट, जानें क्या है खास










