03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: गृहमंत्री अमित शाह का फोटो लगाकर टिकट के नाम पर पूर्व विधायक से ठगी की कोशिश, गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, बरेली:  उत्तर प्रदेश के बरेली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज के दो युवकों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर पूर्व विधायक से ठगी करने की कोशिश की। शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल की तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने रविंद्र मौर्य नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी शाहिद फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। नवाबगंज थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
जानकारी के मुताबिक आरोपी रविंद्र ने जनवरी में पीलीभीत के बरखेड़ा के विधायक रहे किशनलाल राजपूत से फोन पर नौ बार कॉल किया था। उसने खुद को केंद्रीय मंत्री अमित शाह बताया और लोकसभा चुनाव के लिए टिकट का लालच देकर रुपये ऐंठने की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया और पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

एक युवक से छीना था सिम 

पूछताछ में पता चला कि रविंद्र जिस नंबर से कॉल करता था, वह हरीश के नाम पर है। हरीश नवाबगंज के गांव समूहा का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ की। हरीश ने बताया कि उसने यह सिम दिसंबर 2023 में खरीदा था। रविंद्र और शाहिद ने जबरदस्ती धमकार उससे छीन लिया था।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस के मुताबिक इसी नंबर से पूर्व विधायक किशनलाल को कॉल किया गया। जब रविंद्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो उसने सिम नष्ट करके फेंक दिया। ट्रूकॉलर एप पर उक्त फोन नंबर गृह मंत्रालय नई दिल्ली के नाम से पाया गया। व्हाट्सएप पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर लगा रखी थी।

इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार के मुताबिक रविंद्र और शाहिद गिरोह बनाकर इस तरह की धोखाधड़ी करते हैं। यह गिरोह राजनीतिक दल के सांसदों और विधायकों पर पूरी नजर रखता है। मौका आने पर ठगी करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी शाहिद की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img