03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

न्यूजीलैंड टीम को लगा करारा झटका, चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये कीवी स्टार

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell Ruled Out) साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। काफी लंबे समय से डेरिल मिचेल पैर में इंजरी से जूझ रहे हैं और इस चोट से वह उबर नहीं पाए और अब टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। टेस्ट के अलावा डेरिल मिचेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं।

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते Daryl Mitchell हुए बाहर

दरअसल,न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल कीवी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं और कीवी टीम को उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द अपनी इंजरी से सही होकर वापस टीम से जुड़े। डेरिल मिचेल पिछले 6-7 महीने से अपनी इंजरी से परेशान हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के हेड कोच Gary Stead ने ये खुलासा करते हुए कहा कि ये एक अच्छा मौका होता है क्रिकेटर के लिए कि वह जल्दी अपनी इंजरी से पूरी तरह से सही हो जाए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कोच ने प्रेस रिलीज में कहा कि हमने ये मौका उन्हें रेस्ट देने के लिए देखा, लेकिन मेडिकल टीम से मिली सलाह के बाद ये जानकारी मिली की उन्हें ठीक होने में अभी ज्यादा समय लगेगा।

यह भी पढ़ें:- जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 20 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

बता दें कि डेरिल मिचेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल के रिप्लेसमेंट का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। विल यंग टीम में पहले से ही मौजूद हैं, ऐसे में वह डेरिल मिचेल की जगह ले सकते हैं।

NZ vs SA Test: पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की एकतरफा जीत

दरअसल, न्यूजीलैंड टीम ने पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में 511 रन बनाए थे। कीवी टीम की तरफ से केन विलियमसन के बल्ले से 118 रन निकले थे और रचिन रविंद्र ने 240 रन की तूफानी पारी खेली थी। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम की पहली पारी 162 रन पर ही सिमट गई थी। इस तरह न्यूजीलैंड ने बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में कीवी टीम ने 179 रन पर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 529 रन का पीछा करते हुए 247 रन ही बना सकी।

 

Hot this week

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Topics

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img
/* */