03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चकराता में बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के वाहन, 25 टूरिस्ट को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Spread the love

एफएनएन, विकासनगर: उत्तराखंड में इन दिनों बर्फबारी का दौर जारी है. प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी का जहां पर्यटक आनंद उठा रहे हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए ये आफत भी साबित हो रही है. ताजा मामला चकराता का है. चकराता में हुई बर्फबारी के बाद यहां सैलानियों हुजूम उमड़ रहा है. आज हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंसे नजर आये. जिन्हें निकालने में एसडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से जहां पर्यटक खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं पर्यटकों की थोड़ी सी भूल उन्हें बड़ी परेशानियों में भी डाल रही है. विकासनगर चकराता में आज बर्फबारी के बाद पर्यटकों के वाहन फंस गये. जिसके कारण पर्यटक परेशान हो गये. मामला चकराता त्यूणी मोटर मार्ग का है, यहां कई वाहन बर्फ में फंसे दिखाई दिये. वाहनों के बर्फ में फंसे होने की सूचना एसडीआरएफ को दी गई. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पंहुची.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एसडीआरएफ की टीम ने देखा बर्फबारी से पूरा मार्ग बाधित था. मार्ग पर एक वाहन फंसा हुआ था. वाहन फिसलन के कारण निकल नहीं पा रहा था. एएसआई मनीष चौहान मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके पर पंहुचे. पता चला कि रास्ते में 6-7 वाहन मार्ग बाधित होने के कारण फंसे हुए थे. टीम ने फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित किनारे लगवाया. साथ ही 25 लोगों को वाहनों से सुरक्षित स्थान पर पंहुचाया.

नेशनल हाईवे लोक निर्माण देहरादून के अपर सहायक अभियंता बीडी डोभाल ने बताया देर रात्रि को चकराता त्यूणी मोटर मार्ग पर जंगलात चौकी, धारनाधार, लोखंडी कोटी कनासर तक बर्फ अधिक पड़ने से मार्ग पर बर्फ जम गई है. जिसके कारण समस्या हुई है. बर्फ हटाने के लिए तीन जेसीबी और एक स्नो कटर लगाया गया है. मार्ग पर वाहनों का आवागमन हो रहा है.

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img