03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पर फिर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में मांगे सबूत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

इस आरोप पर भाजपा ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में शुक्रवार को अपराध शाखा की टीम सीएम आवास केजरीवाल को नोटिस देने पहुंची, हालांकि उनके मौजूद न रहने से मुलाकात नहीं हो सकी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

केजरीवाल ने अंदर से भिजवाया ये मैसेज

गौरतलब है कि शनिवार सुह 10.30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम सिविल लाइंस स्थित सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। पुलिस का कहना कि केजरीवाल नोटिस नहीं ले रहे हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अंदर से मैसेज भिजवाया है कि पुलिस उनके सुरक्षाकर्मी या आवास में मौजूद कर्मी को नोटिस दे दें। लेकिन पुलिस उन्हें नहीं देना चाह रही है।

‘पुलिस का मकसद बदनाम करना है’

दिल्ली सरकार के सूत्र का कहना है कि सीएम दफ्तर नोटिस लेने को तैयार है। सीएम दफ्तर रिसीविंग देने को भी तैयार है। लेकिन पुलिस ही नोटिस नहीं दे रही। पुलिस मीडिया लेकर आई है। पुलिस का मकसद नोटिस देना नहीं बल्कि बदनाम करना है।

आज शाम आतिशी के भी घर जाएगी क्राइम ब्रांच की टीम

वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आज शाम को क्राइम ब्रांच आतिशी को भी इसी मामले में नोटिस देने जाएगी। हालांकि आतिशी के भी दिल्ली से बाहर होने का पुलिस को पता चला है, लेकिन वह फिर भी उन्हें नोटिस देने जाएंगे। आतिशी इस वक्त चंडीगढ़ में हैं।

पुलिस ने क्या बताया

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की टीम को सीएम केजरीवाल को ही नोटिस देना था। अपराध शाखा की टीम शनिवार को फिर सीएम आवास पर नोटिस देने आई। फिलहाल, इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।

वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि पुलिस टीम शुक्रवार को आई थी, सीएम कार्यालय का स्टाफ नोटिस लेने के लिए तैयार था, मगर पुलिस बिना नोटिस दिए लौट गई।

बता दें कि केजरीवाल ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को प्रलोभन देकर तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। भाजपा इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पर पलटवार कर रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img