Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडइस लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं उत्तराखंड...

इस लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं उत्तराखंड के पूर्व सीएम, आखिरकार जता दी अपनी इच्छा

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया ने हरीश रावत से हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट के बारे में सवाल किया। इस पर हरीश रावत ने कहा कि ये फैसला कांग्रेस पार्टी को करना है। कहां से किसे लड़ाना है ये मेरा अधिकार नहीं है, लेकिन इसके साथ ही हरीश रावत ने अपने बेटे को टिकट मिलने की इच्छा जता दी।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगा, वह उन्हें मंजूर है। लेकिन मेरा मन है और मैं पार्टी से भी कहूंगा कि मेरे बेटे को चुनाव लड़ाया जाए। हरीश रावत ने कहा कि उनका बेटा बहुत दिनों से समाज और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कार्य करने वाले को सम्मान भी मिलना चाहिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

कौन हैं हरीश रावत के बेटे? 

पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे का नाम आनंद रावत हैं। आनंद रावत उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट रह चुके हैं, वो 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments